फगंल इंफेक्शन शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है। आमतौर पर ये तब होता है, जब आपके शरीर के किसी खास भाग में फंगस पनपने लगते हैं और ये संक्रमण फैला देते हैं।
फंगल इंफेक्शन का कारण
दही और अचार जैसी फर्मेंट चीजों में प्रोबायोटिक्स में होते हैं, जो कई फंगल इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। ये गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और फंगल इंफेक्शन से लड़ते हैं।
सेब के सिरका
सेब के सिरके में एंटीफंगल गुण होते हैं। गर्म पानी में दो बड़े चम्मच सेब के सिरका मिलाएं और इसे दिन भर में तीन बार पिएं। इसके अलावा आपर इसे कॉटन बॉल डुबोकर संक्रमित त्वचा पर भी लगा सकते हैं।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल होता है। इसे नारियल तेल या जैतून के तेल के साथ मिलाएं और संक्रमित त्वचा पर दिन में लगभग तीन से चार बार लगाएं। ये इंफेक्शन को कम करेगा।
शहद लगाएं
शहद बैक्टीरिया और फंगस को कम करने में प्रभावी है। इसमें हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है, जो कि एंटीसेप्टिक है। तो, एक चम्मच शहद लें और इसे इंफेक्टेड एरिया पर दिन में 2 बार लगाएं।
एलोवेरा जेल लगाएं
फंगल इंफेक्शन होने पर संक्रमित त्वचा पर बहुत खुजली होती है। ऐसे में इंफेक्टेड एरिया पर ताजा एलोवेरा का जेल निकाल कर लगा लें। ये खुजली को कुछ ही देर में शांत कर देगा।
विटामिन सी से भरपूर फूड्स में एस्कॉर्बिक एसिड होता है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाता है और संक्रमण को कम करता है। तो खट्टी चीजें खाएं और सेहत से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहेंwww.